Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पार्कों का कार्य 17 नवंबर तक पूरा करें: मंडलायुक्त

  • मंडलायुक्त ने नगरायुक्त के साथ किया पार्को का निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम ने नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के साथ चार पार्कों का निरीक्षण किया और पार्कों में अधूरे कार्यो को 17 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। पार्काे का सौंदर्यीकरण स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहा है।स्मार्ट सिटी के अंतर्गत महानगर में नौ पार्कों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।

48 2

इनमें से पटेल नगर सहित तीन पार्कों का लोकार्पण करीब एक माह पूर्व किया जा चुका है। बाकि पार्कों पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है। इन पार्कों में बच्चों के झूले, फुटपाथ, सोलर लाइट, वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम व ओपन जिम आदि की व्यवस्था की जा रही है।

49 3

मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम ने नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के साथ मदनपुरी, कृष्णानगर, महावीर कॉलोनी व म्युनिसपिल कॉलोनी के पार्कों का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए ‘‘लूडो’’ बनाने के साथ ही वॉल पेंटिंग कराने तथा अन्य अधूरे पडे़ कार्यो को 17 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलर लाइटों का ‘नेडा’ से सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के डीजीएम दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img