Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

एडीएम की सख्ती के बाद भी नहीं हुई तहसील रोड की सफाई

  • खानापूर्ति कर अधिकारी को भेजे वीडियो और फोटो
  • तहसील रोड पर हालात जस के तस

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: लगता है पालिका प्रशासन ने तहसील रोड पर सफाई नहीं कराने की कसम खा ली है। शायद इसलिए एडीएम ई की सख्ती के बाद भी पालिका तहसील रोड की सफाई कराने को तैयार नहीं है। एडीएम की सख्त निर्देश देने के बाद भी पालिका द्वारा सड़क की धुलाई कराने के नाम पर फोटो शूट कराके अधिकारी को भेज दिए गए। जबकि सड़क की हालत जस की तस है। पालिका प्रशसन की हठधर्मी लोगों पर भारी पड़ रही है।

तहसील रोड के लोग पिछले एक महीने से धूल खा रहे हैं। तालाब की खुदाई लोगों के लिए मुसीबत बन गई। तहसील रोड पर इतनी धूल उड़ रही है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। लगातार चिल्लाने के बाद भी पालिका प्रशासन लोगों की पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है। ईओ से लेकर एसडीएम तक से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बीते मंगलवार को एडीएम ई अमित कुमार नगर पालिका पहुंचे थे।

उनके सामने यह मुद्दा उठा तो एडीएम ने भी माना कि तहसील रोड की हालत खराब है। इस मार्ग पर फैली गंदगी व उड़ती धूल उन्होंने अपनी आंखों से देखी थी। एडीएम ने ईओ शशि प्रभा चौधरी को सख्त हिदायत दी थी कि राज दस बजे अभियान चलाकर तहसील रोड की धुलाई कराई जाए। साथ ही अभियान के वीडियो व फोटो उन्हें भेजे। देखरेख की जिम्मेदारी तहसीलदार नटवर सिंह को दी गई थी।

मगर रात दस बजे तक कौन रुकने वाला था। पालिका ने छह बजे अभियान के नाम पर एक टैंकर व चंद सफाईकर्मी लगाकर सड़क धुलाई का नाटक किया और फोटो व वीडियो बनाकर एडीएम को भेज दिए। यानी नकारा पालिका अधिकारी एडीएम को भी गुमराह करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हकीकत यह है कि तहसील रोड की हालत जस की तस है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img