Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सभी मीटर जेई को सौंपे

नलकूपों पर लगाए गए विद्युत मीटर उतारकर बिजलीघर पर प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

गढ़ीपुख्ता: विद्युत विभाग द्वारा किसानों के नलकूपों पर लगाए जा रहे विद्युत मीटरों से किसानों में आक्रोश है। गुरुवार को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गढ़ी अब्दुल्ला खां स्थित बिजलीघर पर क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने नलकूपों पर लगाए गए मीटरों के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान नलकूपों पर लगाए गए मीटरों को उखाड़कर अपने साथ ले आए।

किसानों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग रात के समय किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाने का काम कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त मीटरों से बिजली का बिल भी बेहद ज्यादा आता है, किसानों का पहले ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ तो वे बिल कहां से जमा करेंगे। बाद में सभी मीटरों को बिजलीघर के जेई को सौंप कर धरना समाप्त कर दिया गया। साथ ही अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी कि यदि उनके नलकूपों पर मीटर लगाने का प्रयास किया गया तो वे फिर से बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

इस मौके पर किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश पुंडीर, ग्राम प्रधान चौ. बिलाल हसन, जावेद अली, इमरान, मुनफैद अली, असगर अली, भूरा, प्रमोद, इनायत अली, अमित, तहसीन जंग, अनवर, असजद अली, विनोद, जसबीर, पीतम सिंह, कालूराम, ताहिर, हनीफ, इकबाल, सफी, सीताराम, सेवाराम, तहसीन सहित सैंकडों की संख्या में किसान मौजूद रहे

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img