Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

श्रद्धा हत्याकांड पर फिल्म बनाएंगे मनीष एफ सिंह

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड ने सबको हिलाकर रख दिया है। आए दिन हो रहे खुलासों को पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की हकीकत को जान हर एक शख्स श्रद्धा के लिए न्याय की मांग कर रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई श्रद्धा वालकर की निर्मम हत्या मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच निर्माता, निर्देशक मनीष एफ सिंह ने श्रद्धा हत्याकांड पर फिल्म बनाने की घोषणा करके मुंबई फिल्म जगत को चौंका दिया है।

08 12

श्रद्धा हत्याकांड पर फिल्म बनाने की घोषणा गुरुवार को निर्माता निर्देशक मनीष एफ सिंह ने मुंबई में की। उनकी तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि उनकी फिल्म लिव इन बॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला द्वारा श्रद्धा  की हत्या से प्रेरित है, जिस पर उन्होंने फिल्म की पटकथा पर काम शुरू कर दिया है। मनीष एफ सिंह ने बताया कि उनकी फिल्म लव जिहाद पर होगी और भोली भाली लड़कियों को झांसे में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर देने वाली साजिशों का खुलासा करेगी।

मनीष के मुताबिक उन्होंने अपनी टीम के साथ फिल्म स्क्रिप्ट पर काम शुरू करने के लिए कहा है। मनीष एफ सिंह इस फिल्म का निर्माण वृंदावन फिल्म्स के बैनर तले कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म का वर्किंग टाइटल ‘हू किल्ड श्रद्धा वालकर’ रखा है। उनकी टीम ने दिल्ली के आसपास के जंगलों के वीडियो क्लिप पर शोध और संग्रह पर काम शुरू कर किया है। शूटिंग के लिए लोकेशन की भी तलाश कर रहे हैं।

इस बयान में ये भी कहा गया कि फिल्म की पटकथा को तब तक अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा, जब तक कि दिल्ली पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं करती, क्योंकि चार्जशीट ही हमें सही तस्वीर और हत्या की बारीक जानकारी देगी। मनीष एफ सिंह ने बताया कि उनकी यह फिल्म पूरी तरह से श्रद्धा की हत्याकांड पर आधारित नहीं बल्कि उससे प्रेरित होगी। फिल्म के कलाकारों के बारे में पूछने पर मनीष एफ सिंह ने बताया कि अभी फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी, लेकिन जल्द ही इस बात का खुलासा करेंगे कि फिल्म में कौन किसका किरदार निभाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img