जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कमाल आर खान यानी केआरके खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हैं और फिल्मों के साथ ही स्टार्स का भी रिव्यू करते नजर आते हैं। केआरके ने अपने रिव्यू में फिल्मों और स्टार्स को जमकर लताड़ लगाते हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को निशाने पर लिया है। दरअसल, केआरके ने आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ के ट्रेलर रिलीज होने के बाद अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने ट्रेलर देखने के बाद इसके फ्लॉप फिल्म बताया है और कमाल आर खान ने आयुष्मान खुराना को डबल ढोलकी तक कह दिया है।
बता दें अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। यह फिल्म इसी साल यानी 2022 में 2 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अब किसी की फिल्म आने वाली हो या रिलीज हो गई हो और केआरके उस पर अपनी प्रतिक्रिया न दें ऐसा तो हो ही नहीं सकता, अब फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को लेकर केआरके ने कटाक्ष किया है।
Double Dholki @ayushmannk is calling all Indians homophobic because people didn’t watch his dirty, Waahiyat, Ghatiya film #ChandigarhKareA. Mean if his film #AnActionHero will become flop then he will start abusing public.
— KRK (@kamaalrkhan) November 18, 2022
कमाल आर खान ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा- “डबल ढोलकी आयुष्मान खुराना सभी भारतीयो को होमोफोबिक कह रहे हैं, क्योंकि लोगों ने उनकी गंदी, वाहियात और घटिया फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी नहीं देखी, मतलब, अगर उनकी फिल्म ‘एन एक्शन हीरो फ्लॉप हो गई तो वो पब्लिक को गाली देना शुरू कर देंगे।” केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग उनकी बात से सहमत नजर आ रहे हैं तो कई आयुष्मना खुराना को मल्टीटेलेंटेड कलाकार कहते नजर आए।

