जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी एनडीए, नेवल एकेडमी का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। यूपीएससी एनडीए एनए का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर 17 नवंबर 2022 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में रुबिन सिंह ने टॉप किया है।
यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर कुल 519 उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी के लिए किया गया है। रुबिन सिंह ने यूपीएससी एनडीए, एनए फाइनल परिणाम के लिए पहला स्थान हासिल किया है। रुबिन सिंह के बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर अनुष्का अनिल बोर्डे और वैष्णवी गोर्डे हैं।
यूपीएससी एनडीए मेरिट लिस्ट, एनए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। यूपीएससी ने कहा है कि मेरिट लिस्ट के लिए मेडिकल परीक्षा के नतीजों को ध्यान में नहीं रखा गया है। यूपीएससी ने 10 अप्रैल, 2022 को यूपीएससी एनडीए, NA 2022 परीक्षा आयोजित की थी। फाइनल परिणाम उम्मीदवारों के संपूर्ण प्रदर्शन के आधार पर बनाया गया है।

