Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

कृषि बिल किसानों के हित में: राजकुमार चाहर

  • भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गांव गढ़ी सखावतपुर जाकर किसानों को संबोधित किया

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: गांव गढ़ी सखावतपुर में मातेश्वरी शुगर इंडस्ट्री पर किसान चौपाल का आयोजन हुआ। किसान चौपाल में भाजपा किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर मुख्य अतिथि के रूप में रहे। उन्होंने कृषि बिल को किसानों के हित में और भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का गुणगान किया। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने अतिथि राजकुमार चाहर को हल भेट कर सम्मानित किया।

गांव गढ़ी सखावतपुर में आयोजित किसान चौपाल में बोलते हुए भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि किसान की फसल तैयार करने से लेकर बेचने तक बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आज तक किसान पर काम कम राजनीति ज्यादा हुई है।

किसान अपनी समस्याओं का समाधान चाहता है। उन्होंने किसान नेताओं सर छोटूराम चौधरी चरण सिंह महेंद्र सिंह टिकैत का नाम लेते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि 73 साल से किसान की बदहाली दूर करने के लिए यह बिल लाया गया है। देश के प्रधानमंत्री की नियत अच्छी है।

70

किसानों को अपने परिवार खर्च पर कर पूरा करने के लिए पशुपालन कर दूध दही घी बेचना पड़ रहा है। कांग्रेस का नेता ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर किसानों की बात करता है जो हंसी का पात्र है। कृषि प्रधान देश में प्रत्येक वस्तु का भाव उद्योगपति तय करता है।

आने वाला समय ऐसा आएगा जब कंपनी आकर आपके खेत में खड़ी फसल का भाव पूछेंगे और अपनी फसल का भाव किसान स्वयं तय करेगा। उन्होंने सभी को साथ लेकर किसान की समस्याओं को हल करने का कार्य करने का आश्वासन दिया।

71

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि गन्ने का सीजन आ रहा है। गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग की गई है। पहले गुड व शक्कर मंडी में टैक्स लेकर जाना पड़ता था अब जहां चाहे ले जाकर बेच सकते हैं। किसान अपना धान गेहूं कहीं भी ले जाकर बेच सकता है।

विधायक उमेश मलिक ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए 370, 35A हटाने नागरिकता संशोधन बिल श्री राम मंदिर अधिकारियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ही कृषि सुधार अध्यादेश लाया गया है। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम कुमार सहरावत, नितिन मलिक, भारत ठाकुर, सुषमा पुंडीर, डॉ पवन जैन, हिमांसु संगल, मोनू मलिक आदि भाजपा नेता के साथ सेकड़ो किसान मौजूद रहे मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img