Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

लोक सेवा आयोग से चयनित स्टाफ नर्सों को दिया गया नियुक्ति-पत्र

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: कलेक्ट्रेट परिसर के एन आई सी कक्ष में लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश से चयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा सभी 75 जनपदों के लिये 1354 स्टाफ नर्सों का चयन किया गया है। जनपद बलरामपुर से भी चार स्टाफ नर्सों का चयन किया गया है।

आज लखनऊ में लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ योगी द्वारा नवचयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जनपद बलरामपुर में माननीय विधायक बलरामपुर सदर पलटू राम द्वारा चारों नवचयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीपी सिंह, डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ अतुल कुमार सिंघल, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा , शिवेंद्र मणि त्रिपाठी डी पी एम,विनोद त्रिपाठी, शबनम , सौम्या सिंह,मधु कुमारी, पूनम तिवारी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img