Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

मेयर और नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता प्रहरी रथ रवाना किया

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने आज स्वच्छता प्रहरी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता प्रहरी रथ के शुभारंभ अवसर पर मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि यह सब स्वच्छता प्रहरी रथ प्रत्येक वार्डों में जाकर सोर्स पृथक्करण, डेंगू, कोरोना आदि के विषय में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराएगा।

मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम के द्वारा महामारी के इस दौर में लोगों को जागरूक करने तथा इससे बचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं एवं पूरे नगर निगम क्षेत्र में सैनिटाइजर, डेंगू आदि से बचाने के लिए लगातार कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है।

मेयर गौरव गोयल ने कहा कि उनका प्रयास है कि नगर स्वच्छ एवं सुंदर रहे तथा डेंगू जैसी बीमारी से भी नगरवासी सुरक्षित रहें।नगर निगम इस दिशा में लगातार अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं, उन्होंने कहा कि नगर निगम के अलावा आम लोगों को भी इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है तथा वह भी अपनी जिम्मेदारियों को समझें एवं घरेलू कूड़ा-करकट कूड़ा वाहन में डालें।

अपने आसपास पानी एकत्र ना होने दें। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, पार्षद मयंक पाल, धीराज उर्फ डिंपल, प्रमोद पाल, वीरेंद्र गुप्ता, नितिन त्यागी, मृदुल कुमार, अमित कुमार, अब्दुल कय्यूम,आलोक सैनी, अनुराग कौशिक, सार्थक गोयल, अनूप शर्मा, बालेश्वर, अमजद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img