Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

भाजपा कार्यालय पर अमित शाह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत के गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय जगजीतपुर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि अमित शाह जी ने पिछले एक दशक में पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।

उनकी सटीक संगठनात्मक रणनीति और विशुद्ध रूप से योजनाबद्ध कार्यपद्धति के समन्वय से ही आज पार्टी इस मुकाम पर हैं। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में अचूक चुनावी रणनीति और योजनाबद्ध कार्य योजना का परिणाम है कि आज पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। हम सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कार्य योजना से प्रेरणा लेनी चाहिए।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि अमित शाह शतायु हो और लंबे समय तक उनका नेतृत्व हम जैसे कार्यकर्ताओं को लगातार मिलता रहे। इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, संदीप कुमार, भाजयुमो जिला महामंत्री नितिन चौहान, राजन खन्ना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img