Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

कांधला में जर्जर सड़की की समस्या नोडल अधिकारी को बताई

  • नोडल अधिकारी कांधला नगर पालिका की व्यवस्थाएं परखी

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: मंगलवार को शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डाक्टर असलम अंसारी नगर पालिका परिषद कांधला के प्रस्तावित निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर नोडल अधिकारी डा. असलम अंसारी ने ईओ व नगर पालिका परिषद पदाधिकारियों के साथ नगर की सफाई व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने मौके पर सभासदगणों व नगर के लोगों से पालिका की सभी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली, जहां पर नामित सभासद इन्द्रपाल, संजय मित्तल सहित अन्य लोगों ने नोडल अधिकारी के समक्ष राजकिय बालिका इंटर कॉलेज से लेकर मरकज वाली मस्जिद तक टूटी सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग की। जिस पर नोडल अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए ईओ सुरेंद्र कुमार सिंह को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद नोडल अधिकारी डा. असलम ने ईओ सुरेश कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले नगर सेवा स्वच्छता पखवाड़े के संबंध में समीक्षा की।

नोडल अधिकारी निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन, अरकम अंसारी, अशोक कुमार, अमरीश, सभासद इलियास जंग, संजय मित्तल, इन्द्रपाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img