- इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपये ने लगाया था गोता
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रुपये की कीमत लगातार गिरती जा रही है, जो चिंता का विषय बनी हुई है। रविवार को ब्रिटिश पाउंड के मुकाबले भारतीय रुपये ने तेजी से गोता लगाया और 100.15 पर जा रुका। इससे विदेशों में रहने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि उनको अब पहले के मुकाबले ज्यादा रकम चुकानी होगी। वहीं, महंगाई पर असर पड़ने की संभावना है।
अभी तक रुपये को डॉलर के सामने ऐतिहासिक छलांग लगानी पड़ रही थी। रविवार को एक डालर के मुकाबले रुपये की कीमत 81.42 रुपये है। जबकि ब्रिटिश पाउंड ने 300 का आंकड़ा पार करके 100.15 पर जाकर चैन की सांस ली। पाउंड और डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट से बाजार पर सीधा असर देखने को मिलेगा। खासकर ब्रिटेन में पढ़ाई के लिये छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। इसके अलावा भारत जिन विदेशी वस्तुओं के लिये पाउंड में पैमेंट करता है।
उसके लिये अब ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। सरकार चाहे कितने भी दावा कर ले, लेकिन रुपयों की गिरती कीमतों पर अंकुश लगा पाने में सफल नहीं हो पा रही है। पेट्रोलियम उत्पाद, मशीनरी और आॅटोमोबाइल के क्षेत्र में मंहगाई बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। एक महीने पहले तक डॉलर के मुकाबले रुपये में आई भारी गिरावट ने बाजार पर खासा असर डाला था। इस वक्त डॉलर और पाउंड के दामों को लेकर बाजार में हलचल मची हुई है और विदेशों से निर्यात होने वाले वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हो रही है।

