Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, जहरीली शराब से 21 लोगों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर एकमुश्त 21 लोगों की शराब से मौत हुई है। मृतकों के परिजन जहरीली शराब से मौत का दावा कर रहे हैं, जबकि प्रशासन इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। इस बार घटना सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में हुई है।

सोमवार को शराब पीने के बाद से एक-एक कर तबीयत बिगड़नी शुरू हुई और फिर उल्टियों के दौर के बीच आंखों की रोशनी जाती रही। कई अस्पताल पहुंचने के पहले मर गए, जबकि ज्यादातर को अंतिम समय में इलाज मिलने पर भी बचाया नहीं जा सका।

मृतकों में डोइला के 45 वर्षीय संजय सिंह (पिता- वकील सिंह), 46 वर्षीय विजेन्द्र यादव (पिता- नरसिंह राय), 38 वर्षीय अमित रंजन (पिता- द्विजेंद्र सिन्हा) के अलावा मशरख थाना क्षेत्र के 38 वर्षीय कुणाल सिंह (पिता- यदु सिंह), हरेंद्र राम (पिता- गणेश राम), 55 वर्षीय रामजी साह (पिता- गोपाल साह), 30 वर्षीय मुकेश शर्मा (पिता- बच्चा शर्मा), मंगल राय (पिता- गुलराज राय), 42 वर्षीय नासिर हुसैन (पिता- समसुद्दीन), 43 वर्षीय जयदेव सिंह (पिता- बिंदा सिंह), 42 वर्षीय रमेश राम (पिता- कन्हैया राम) व 48 वर्षीय चंद्रमा राम (हेमराज राम), अजय गिरी (पिता- सूरज गिरी), भरत राम (पिता- मोहर राम), मनोज राम (पिता- लालबाबू राम), गोविंद राय (पिता- घिनावन राय), 55 वर्षीय ललन राम (पिता- करीमन राम), ललन राम (पिता- करीमन राम), प्रेमचंद साह (पिता- मुनिलाल साह), महुली इसुआपुर के दिनेश ठाकुर (पिता- अशर्फी ठाकुर), बहरौली के शैलेंद्र राय (पिता- दीनानाथ राय) और मढ़ौरा थाना क्षेत्र का 16 वर्षीय विक्की महतो शामिल हैं। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक यह मौतें हुई हैं। स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहे चार अन्य की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से सूरज और कमलेश साह को पटना रेफर किया गया है।

खबर अपडेट हो रही है…

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...
spot_imgspot_img