Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

रालोद की दिल्ली में मीटिंग, जयंत को सौंपी रिपोर्ट

  • निकाय चुनाव: सपा-रालोद समन्वय समिति की 17 को होगी बैठक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी के आवास पर पार्टी के विधायक और जिला अध्यक्षों की एक मीटिंग हुई। मीटिंग में रालोद नेताओं ने मेरठ मेयर की सीट पर भी अपनी दावेदारी ठोक दी। पश्चिमी यूपी में रालोद कहां-कहां पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगा, उसको लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा बनाई गई समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने भी जयंत चौधरी को रिपोर्ट सौंपी।

हालांकि सपा और रालोद समन्वय समिति की बैठक 17 दिसंबर को दिल्ली या फिर लखनऊ में होगी। इस संबंध में समिति में तय किया जाएगा कि किस सीट पर सपा का प्रत्याशी लड़ेगा तथा किस सीट पर रालोद का। अभी सिर्फ दावे प्रति दावे किए जा रहे हैं। दरअसल, रालोद के विधायक और जिलाध्यक्षों की मंगलवार को एसजीएम गार्डन मेरठ में मीटिंग हुई थी, जिसमें निकाय चुनाव समन्वय समिति के पदाधिकारी राजपाल सैनी, राव वारिस, डा. नीरज, बाबूलाल प्रमुख और जिले के पदाधिकारी और विधायक मौजूद रहे।

इस संबंध में समिति की मीटिंग के बाद बुधवार को दिल्ली स्थित शाहजहां रोड पर जयंत चौधरी के सरकारी आवास पर रालोद के सभी विधायक और जिलाध्यक्षों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में रालोद नेताओं ने निकाय चुनाव में कहां-कहां से अपने प्रत्याशी मजबूत स्थिति में चुनाव लड़ सकते हैं? उसकी एक रिपोर्ट तैयार कर जयंत चौधरी को दी गई। यह रिपोर्ट ग्राउंड स्तर पर तैयार की गई है। अब 17 दिसंबर को सपा और रालोद समन्वय समिति की बैठक दिल्ली या फिर लखनऊ में होगी, जिसमें किस सीट पर कौन लड़ेगा? यह फाइनल किया जाएगा। दोनों ही दलों के नेताओं की निगाहें सीटों के बंटवारे पर लगी हुई है। सीटों का बंटवारा होने के बाद ही निकाय चुनाव की तस्वीर साफ होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img