जनवाणी संवाददाता |
अंबेहटा: नगर में जय हिंद सामाजिक संस्था द्वारा रक्तदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली का नगर में अलग-अलग स्थानों पर फूल माला व पूष्प वर्षा से स्वागत किया गया। गुरुवार को जय हिंद सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित तथा अजीत सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज के सहयोग से रक्तदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन राजकुमार खुराना ने हरी झंडी दिखाकर किया।उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता।एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।जागरूकता रैली पुलिस चौकी से होती हुई मुख्य बस स्टैंड, जामा मस्जिद,डोडियान,साबुत राय व मुख्य बाजार से होती हुयी पुलिस चौकी पर आकर समाप्त हुई।रैली का जगह जगह पर फूल वर्षा से स्वागत किया गया।
जय हिंद सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों ने फूल माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया।इस दौरान चौकी प्रभारी सचिन त्यागी,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजगोपाल यादव,प्रधानाचार्य योगेश कुमार त्यागी,राकेश मित्तल, मनोज आर्य,राशिद अहमद, अर्शी शफीक,अमन खुराना,आशीष शर्मा,डॉक्टर दानिश खान, सुमित सिंघल,मरगूब अहमद, अंकित जैन,उज्जवल मित्तल, अब्दुल गफ्फार ,हर्षित मित्तल, हर्ष जैन ,हर्षित आर्य ,अनीस अहमद व आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

