जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: नोएडा के पॉयनियर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित नवे एसएन दुबे में अंडर-19 क्रिकेट टूनार्मेंट में आयान द्वारा 5 विकेट लेने के चलते एसडीसीए की टीम ने ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी दिल्ली को 170 रन से हरा दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए आयान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
सहारनपुर डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने गुरुवार को जानकारी दी कि नोएडा के पॉयनियर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित नवे एसएन दुबे में अंडर-19 क्रिकेट टूनार्मेंट में एसडीसीए की टीम ने अपने दूसरे मैच में आयान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी दिल्ली को 170 रन से हराया। शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लेने वाले आयान को मैन ऑफ द मैच दिया गया। 40 ओवर के लीग मैच में सहारनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 299 रन बनाए। एसडीसीए के लिए मोहम्मद अमान ने 82, परशांतवीर 56 व कार्तिक 53 ने रन का योगदान दिया। जवाब में ग्रीन फील्ड की पूरी टीम आयान की घातक गेंदबाजी की चलते 129 रन पर आल आउट हो गई। आयान ने 5,यासिर और वंश ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। मैन ऑफ द मैच सहारनपुर के आयान रहे।
एसडीसीए के चेयरमैन अकरम सैफी ने टीम को बधाई दी है। एसडीसीए के पदाधिकारियों अमर गुप्ता, राजकुमार राजू , साजिद उमर , पुण्य गर्ग ,सत्यम शर्मा , सैयद मशकूर, परविंदर सिंह , पाली कालड़ा , रवि सिंघल , योगेश गुप्ता , अमित सेठी ,राजीव गोयल, रणधीर कपुर , भावना तोमर , विनय कुमार , सचिन सैनी , रविश राठी, राजशेखर , सचिन गर्ग , अर्जुन सिंह , शोएब, अर्जुन चौहान ,तनवीर, मृदुल गर्ग व खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया है।

