जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से हर माह की 15 तारीख को प्रदेश की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर निक्षय दिवस मनाया गया। जिला अस्पताल सहित जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों में निक्षय दिवस का शुभरंभ हुआ। सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल ने निक्षय दिवस के मौके पर टीवी मरीजों की शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण इलाज और योजनाओं का लाभ दिलाने के सभी को निर्देश दिए।

