जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन किरतपुर के छात्र-छात्राओं ने नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता विषय पर आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग किया। गंगा तट बैराज बिजनौर में आयोजित सम्मेलन में नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी ने मां गंगा के उदगम व महत्व पर प्रकाश डाला।
एसडीओ, डीएफओ, डीपीआरओ एवं डीपीओ आदि ने नमामि गंगे पर अपने अपने विचारों से अवगत कराया तथा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी जीव विज्ञान की छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान व एमएससीहोम साइंस की छात्रा आरफीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

