Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

मंचेरियल जिले के एक मकान में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तेलंगाना के मंचेरियल जिले में एक मकान में बीती रात आग लगने से छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं।

आग शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे लगी। पुलिस के मुताबिक घटना मंचेरियल जिले के रामकृष्णपुर थाना क्षेत्र के वेंकटपुर गांव में हुई। आग की सूचना एक पड़ोसी ने पुलिस को दी। यह मकान पद्मा नाम की महिला का था।

उसके घर कुछ दिनों से मेहमान आए हुए थे। वे भी आग के शिकार हो गए। घर में पद्मा और उसका पति रहते थे। दो दिन पहले उनकी भतीजी मोनिका, उसके दो बच्चे और एक रिश्तेदार घर आए थे। आग लगने के समय घर में कुल छह लोग मौजूद थे।

मंचेरियल के एसीपी बी थिरुपथी रेड्डी ने बताया

मंचेरियल के एसीपी बी थिरुपथी रेड्डी ने बताया कि आग बीती रात 12.30 बजे के आसपास लगी। देखते देखते यह मकान आग की लपटों में समा गया। रेड्डी ने कहा कि सूचना मिलते ही दमकलों की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

आग में घर पूरी तरह से नष्ट हो गया। आग लगने के समय छह लोग घर के अंदर थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img