Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

  • परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही शुरू की

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: थानाक्षेत्र के शुकतीर्थ में परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगो पर दहेज की मांग के चलते विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
भोपा थाने पर दर्जनों महिला पुरुषों के साथ पहुंचे उत्तराखंड के चन्द्रपुरी बांगर निवासी अतर सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उसने अपनी बेटी प्रियंका की शादी शुकतीर्थ निवासी आशु के साथ की थी। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही प्रियंका का पति सास व ससुर दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट करते थे। जिसके सम्बन्ध में उसकी पुत्री ने हरिद्वार में वाद दायर किया था।

पीड़ित ने बताया कि इस मुकदमे के बाद अगस्त माह में शुकतीर्थ व थाना सिखेड़ा निवासी लोगों ने मामले में समझौता कराकर अपनी जिम्मेदारी पर उसकी पुत्री को वापिस ससुराल ले आये थे। लेकिन उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगो के व्यवहार में कोई बदलाव नही आया और वे लगातार उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। पीडित ने बताया कि सोमवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें फोन कर उसकी पुत्री की मौत की सूचना दी जिस पर शुकतीर्थ पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने उसका शव देखकर मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर भोपा पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्यवाही में जुटी हुई है

ससुराल पक्ष ने कही आत्महत्या की बात

ससुराल पक्ष के अनुसार मृतक महिला ने दो माह पूर्व एक बेटे को जन्म दिया था, जो किसी कारण से चल बसा था तब से ही महिला मानसिक तनाव से गुजर रही थी। सोमवार सुबह मृतक महिला का पति आशु गांव में स्थित भारत गैस एजेंसी पर गैस वितरित करने चला गया और परिजन खेतों में काम करने के लिए चले गए दोपहर को परिजनों के वापस पहुंचने पर प्रियंका का शव घर के अंदर छत में लगे कुंडे पर रस्सी पर लटका मिला, जिसके चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img