Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सदर के तिहरे हत्याकांड में तीन दोषी करार, सजा 22 को

  • बेटी को ससुराल से निकालने पर मायका पक्ष ने किया था नरसंहार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट-दो ओमबीर सिंह ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को दोषी करार दिया। घटना गत 27 नवंबर 2009 को थाना सदर बाजार मेरठ में घटी थी। पीड़ित पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार बख्शी व विनोद कुमार काजीपुर ने बताया कि वादी मुकदमा मोहम्मद इनाम पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी गंज बाजार थाना सदर बाजार ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी मिजाज की लड़की जीनत का रिश्ता आरोपी के जानने वाले जाकिर से हुआ था।

रिश्ते के बाद उन्हें पता चला कि लड़की को दौरे पड़ते थे। जिस बात पर लड़के जाकिर की मां सुरैया ने रिश्ता रखने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपीगण शहाबुद्दीन से रंजिश रखने लगे और 27 नवंबर 2009 को शाम करीब 5:30 बजे आरोपी मिजाज पुत्र नजर उसकी पत्नी अनवरी बच्चे शुजाउद्दीन, जियाउद्दीन व अन्य दो नाबालिग बच्चों के साथ मिलकर शहाबुद्दीन व उसके पुत्र जाकिर व ताहिर की धारदार हथियारों से गला काट कर हत्या कर दी थी।

जिसके बाद वादी मुकदमा ने थाना सदर बाजार में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था। मिजाज के दो पुत्र नाबालिग होने के कारण उनका परीक्षण किशोर न्यायालय में चला तथा किशोर न्यायालय से दोनों आरोपियों को 16 दिसंबर 22 को दोषी पाते हुए अधिकतम दंड देते हुए 50-50 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया।

तथा आरोपी मिजाज की दौरान परीक्षण जेल में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद न्यायालय में तीन आरोपी अनवरी पत्नी मिजाज सुजाउद्दीन व जियाउद्दीन पुत्र मिजाज को पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य को देखते हुए दोषी करार देते हुए तीनों दोषियो को सजा सुनाये जाने के लिए 22 दिसम्बर 2022 की तिथि नियत की है।

दोस्त ने ही मार दी गोली, हालत नाजुक

दौराला: थाना क्षेत्र में गंगानगर को जाने वाली रजवाहे की पटरी पर मंगलवार दोपहर कार सवार एक दोस्त ने पेंट व्यापारी को गोली मार दी। कान पर गोली लगने से व्यापारी घायल हो गया। व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। दोस्तों के साथ कार में सवार होकर जा रहा था दुकान पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रोशनपुर डौरली निवासी अशोक ने बताया कि मंगलवार को दो दोस्त उसे घर से बुलाकर लाए।

आरोपी उसे भराला मार्ग से होते हुए गंगानगर ले जा रहे थे। जैसे ही कार भराला गांव के सामने पहुंची तो पीछे बैठे दोस्त ने कनपटी पर तमंचा सटा कर गोली मार दी। गोली कान पर लगी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया। शोर मचाने पर दोनों दोस्त कार छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती करवाया। अशोक ने पुलिस को बताया कि दोस्त सुमित उसकी हत्या क्यों करना चाहता था।

इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी मेरठ में एक सीए के यहां सुमित से मुलाकात हुई थी और मुलाकात दोस्ती में बदल गई। सुमित कहां रहता है, इसकी भी उसे कोई जानकारी नहीं है। उसका सुमित या किसी अन्य से कोई विवाद नहीं है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम राजपाल सिंह का कहना है कि घटना के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img