- छात्रों का शारीरिक मापदंड, दौड तथा लिखित परीक्षा कर हुआ चयन
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर की एनसीसी 30 यूपी बटालियन की भर्ती लेफ्टिनेट कर्नल आंचल कुमार के निर्देशन एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. मनोज कुमार एवं एएनओ लेफ्टिनेट राजेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

विद्यालय के खेल मैदान में कोविड19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए छात्रों ने शारीरिक मापदंड, दौड तथा लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को एनसीसी के प्रति पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संदेश दिया।
भर्ती में लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। भर्ती के दौरान मेजर सतीश चंद्र सूबेदार, हरिबहादुर, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, हबलदार मुकेश चंद्र, रोहित राय, सीनियर असिस्टेंट शरीफ अहमद, मौजूद रहे।

