Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

बकाया बिल ना जमा करने पर कई दर्जन उपभोक्ताओं के विधुत कनैक्शन काटे

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान: कस्बे में विधुत विभाग की टीम ने विद्युत चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकाया बिल ना जमा करने पर कई दर्जन उपभोक्ताओं के विधुत कनैक्शन भी काटे गए। गौरतलब है कि कस्बे में बिजली चोरी को रोकने और बकाया बिल राशि जमा न करने पर विद्युत विभाग द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते सोमवार को कस्बे में पीरबनी, सिविल कॉलोनी,दिल्ली रोड, पीपलतला आदि क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा सुबह के समय से ही चेकिंग अभियान चलाया गया।

विद्युत विभाग की टीम द्वारा बताया गया कि 30 से 35 ऐसे लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं जिन्होंने बिल जमा नहीं किया था और जिन पर 10 हजार से ऊपर की धनराशि बकाया थी। इस दौरान एसडीओ संजय सिंह,जेई धर्मेंद्र सिंह,पंकज कुमार, सद्दाम हुसैन,रोहित, सोनू आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img