- चौ. विजय सिंह सहरावत ने डीएम से किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। भाकियू अम्बावता ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। भाकियू किसान यूनियन अम्बावता की पंचायत सोमवार को गन्ना समिति बिजनौर में चौधरी विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई।
पंचायत में किसानों की समस्याओं की मांगो का ज्ञापन डीएम रमाकांत पाण्डेय को दिया। चौधरी विजय सिंह ने ज्ञापन सौपते हुए बताया कि किसान अपना ज्ञापन देते है, मगर उसका कोई निस्तारण नही किया जाता। सभी समस्या जैसी थी वैसी ही है। उन्होंने किसानों की मांगो को लेकर बताया कि तीनो कृ षि अध्यादेश वापिस किया जाए, गन्ने का भुगतान शीघ्र कराए, बिजली के बढ़े बिल वापिस किए जाए, 60 वर्ष से अधिक किसान को पांच हजार रूपये की मासिक पेंशन दी जाए, नांगल से चंदक तक नहर की पटरी पक्की की जाए, जंगली जानवरो से फसलों की सुरक्षा की जाए, विद्युत व्यवस्था को सुधारा जाए, मिलों के द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण पर रोक लगायी जाए, प्राथमिक स्कूलों की फीस पर अंकुश लगाया जाए तथा गन्ना रेट 500 रू कुंतल कर दिया जाए।
भाकियू ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण शासन द्वारा शीघ्र कराये जाने की अपील की अन्यथा भाकियू अम्बावता आदोंलन करेगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला प्रवक्ता शिव कुमार, हरवीर सैनी, राजपाल सैनी, जावेद अख्तर, संजीव प्रधान, जसवीर सरदार, मलकीत सरदार, टीकाराम, ब्रजेश प्रधान, सुखवीर , अनुज तोमर, उदयभान सिंह, नौबहार सिंह व विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

