Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

नगर निगम की टीम ने 6 किलो पॉलिथीन जप्त की

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: नगर निगम की टीम ने आज चेकिंग अभियान चलाकर 6 किलो पॉलिथीन जप्त की है। मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा बनाई गई एंटी लिटरिंग टीम को रुड़की शहर में गंदगी व पॉलिथीन के लिए चालान के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम रुड़की की एंटी लिटरिंग टीम ने रामनगर, मोहनपुरा, आजाद नगर, सुनहरा आदि में ठेली वालों से लगभग 6 किलो पॉलिथीन बरामद कर उनके चालान किए गए व गंदगी के लिए चालान किए गए। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि कोरोना के चलते शहर में पॉलिथीन का प्रयोग बढ़ गया था जिसको देखते हुए एंटी लिटरिंग टीम के द्वारा पॉलिथीन व गंदगी के लिए दैनिक रूप से चालान किए जा रहे हैं जिसमें आज एंटी लेटरिंग टीम द्वारा 10 चालान किए गए।

मेयर गौरव गोयल द्वारा बताया गया कि रुड़की को पॉलिथीन मुक्त करने के नगर निगम रुड़की अपनी कमर कस चुका है जल्द ही रुड़की पॉलिथीन मुक्त होगी लेकिन यह तभी मुमकिन हो पाएगा जब हमारे साथ साथ रुड़की नगर नगरवासी भी पॉलिथीन का त्याग करेंगे वह कपड़े के थैले जूट के थैले का प्रयोग करेंगे। रुड़की शहर को साफ व स्वच्छ रखना हम सब शहर वासियों की जिम्मेदारी है। अपना रुड़की स्वच्छ रुड़की सुंदर रुड़की। चालान टीम में गौतम, सुमित, अरुण, सूरज मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img