Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

गंगा की तर्ज पर होगी हिण्डन की सफाई

‘‘रिवर सिटीजन एलायंस’’ में सहारनपुर भी शामिल

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सहारनपुर की हिण्डन और उसकी सहायक नदियों पांवधोई, ढमोला और नागदेई को प्रदूषण मुक्त करने के लिए गंगा की तर्ज पर अभियान चलाया जायेगा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अरबन अफेयर्स (एनआईयूए) ने मिलकर 12 और शहरों से गुजरने वाली नदियांें को निर्मल बनाने का बीड़ा उठाया है। हाल ही में लखनऊ में इस सम्बंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सम्बंधित सभी 12 शहरों के निकाय अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला से लौटे निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा ने बताया कि शहरों में नदियों की सूरत संवारने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘रिवर सिटीजन एलायंस’’ योजना शुरु की है। प्रदेश सरकार भी इस योजना से जुड़ी है। डॉ.मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के जिन 12 शहरों को इस योजना में शामिल किया गया है, इनमें सहारनपुर, आगरा, बरेली, इटावा, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, कन्नौज, लखनऊ, शाहजहांपुर, झांसी व मुजफ्फरनगर शामिल है। कार्यक्रम में उक्त सब शहरों को रिवर सिटीजन एलायंस का सदस्य बनाया गया है। इन 12 शहरों के जुड़ने से इस एलायंस से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 20 हो गयी है। अयोध्या, फर्रुखाबाद, कानपुर, मथुरा-वृुुुंदावन, मुरादाबाद, बिजनौर, प्रयागराज और वाराणसी पहले से शामिल है।

डॉ.मिश्रा ने बताया कि लखनऊ मंे आयोजित कार्यशाला में योजना के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गयी और ‘‘रिवर सिटीजन एलायंस’’ में शामिल निकायों को एक डिक्लेरेशन भी दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शहर में निकाय का एक अधिकारी इसका नोडल अधिकारी होगा। नदियों को साफ करने और प्रदूषण मुक्त करने के लिए निकायों को आवश्यकतानुसार आर्थिक सहयोग व तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मुख्यतः हिण्डन को लिया गया है। लेकिन हिण्डन को साफ करने के लिए जरुरी है कि पहले उसकी सहायक नदियों पांवधोई, ढमोला और नागदेई को साफ और प्रदूषण मुक्त किया जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

West Bengal: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सत्ता नहीं चाहिए, विनाश चाहिए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता...

पासपोर्ट विवाद: पवन खेड़ा को मिला बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुवाहाटी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: वन विभाग में 708 पदों पर भर्ती, PET 2025 पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img