Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

हत्या के मामले में दो आरोपियों की नामजदगी को बताया फर्जी

  • निष्पक्ष जांच कराकर निर्दोषों के नाम मुकदमे से निकालने की गुहार

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव चिरचिटा के ग्रामीणों ने पवन हत्याकांड़ में दो आरोपियों की नामजदगी को फर्जी बताया है। उन्होंने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर निर्दोषों का नाम मुकदमे से निकाले जाने की मांग की है।

गांव चिरचिटा में गत 11 अक्टूबर को पवन का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला था। ग्रामीणों का आरोप है कि उसने आत्महत्या की थी लेकिन परिजनों ने इस हत्या बताते हुए थाना बिनौली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के अनुसार चुनावी रंजिश के कारण पवन की हत्या की गई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि नामजद ब्रहमपाल व पप्पू के साथ मृतक के परिवार की कभी कोई रंजिश नहीं रही है। उनका कहना है ब्रह्मपाल का परिवार समय-समय पर पीड़ित परिवार का सहयोग करता रहा है। पिछले दिनों एक मामले में ब्रह्मपाल ने ही उनका फैसला कराया था।

ग्रामीणों ने उनकी नामजदगी को फर्जी बताया है। ग्रामीणों ने सोमवार को इस संबंध में एसपी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर निर्दोषों के नाम मुकदमे से निकाले जाने की मांग की है। इस अवसर पर सोनू, वीरेंद्र, सोविंद्र बालक राम, धर्मवीर, रमेश, रणवीर, सुरेंद्र, विशाल व धनपाल आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img