- थाना सिंघावली अहीर की टॉप टेन सूची में शामिल है बदमाश
जनवाणी संवाददाता |
अमीनगर सराय: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में तेड़ा-बिलौचपुरा मार्ग पर सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में एक 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा मय खोखा बरामद किया है। बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी पिलाना पर भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार वह थाने की टॉप टेन सूची में शामिल होने के साथ हिस्ट्रीशीटर भी है। वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। इनामी व वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान सोमवार को थाना सिंघावली अहीर पुलिस को गोतस्कर 25 हजार के इनामी बदमाश बिलाल निवासी बिलौचपुरा को क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली थी।
थानाध्यक्ष सिंघावली अहीर के अनुसार इसके बाद पुलिस ने बदमाश की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू किया। जब पुलिस तेड़ा-बिलौचपुरा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान बिलौचपुरा की तरफ से बाइक पर एक व्यक्ति आता दिखाई हुआ दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रूकने के लिए इशारा किया लेकिन, उसने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। जबाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।
इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। बदमाश की पहचान बिलाल निवासी बिलौचपुरा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष के अनुसार वह शातिर गोतस्कर है और उसकी गिरफ्तारी पर एसपी बागपत ने 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। वह थाने की टॉप टेन सूची में शामिल है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर के एक मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक बिना नम्बर की बाइक व एक तमंचा मय खोखा बरामद किया है। उसे उपचार के लिए सीएचसी पिलाना पर भर्ती कराया गया है। उसके विरूद्ध थाना सिंघावली अहीर में लगभग 15 मुकदमें दर्ज हैं। इनमें करीब आधा दर्जन मुकदमें गोकशी के हैं। इसके अलावा गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, पशुक्रूरता अधिनियम के तहत करीब दस मुकदमे दर्ज हैं।

