जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डा. अनिल सिंह ने भगवंत हॉस्पिटल में कम्प्यूटराईज पैथालॉजी लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बैक्सिल फार्मा कम्पनी के डायरेक्टर डा. विभांशु विक्रम सिंह, मेडिकल सुपरीटेंडेंट डा. शुुुुुुुुुुुभांगी सिंह, प्रचार्य डा. अजय शर्मा, निदेशक डा. लोकेश बंसल, डा. अरविंद भारद्वाज, जनरल मैनेजर डा. सतीष चौधरी एवं मैनेजर डा. संदीप दरबारी, जोगेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उदघाटन समारोह के अवसर पर प्रेस कॉनफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें डा. अनिल सिंह ने बताया कि भगवंत हॉस्पिटल में नवीन सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। जिन जांचों के लिए क्षेत्रवासियों को मेरठ और दिल्ली के लिए जाना पड़ता था अब उन्हे कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है।

