Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

जिला अस्पताल में फर्जी मेडिकल बनाने का भंडाफोड़

  • जनकपुरी पुलिस ने मास्टर माइंड समेत तीन को धर दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने फर्जी मेडिकल बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में यह गिरोह पिछले कई साल से लगातार सक्रिय था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना जनकपुरी में जिला अस्पताल के इमरजेंसी में फर्जी मेडिकल बनाने वाले गिरोह का पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह दो-तीन साल से झगड़ों के मामले में फर्जी मेडिकल तैयार करते थे, जिससे मुकदमे में धाराएं प्रभावित होती थीं।

उन्होंने बताया कि थाना जनकपुरी क्षेत्र की सड़क दूधली गांव की एक महिला ने अपने ससुरालियों पर तेजाब डालने का आरोप लगाया था। महिला का संपर्क एक वकील और उसके मुंशी से हुआ। उन्होंने जिला अस्पताल के दलाल फरजंद से महिला का संपर्क कराया। आरोपी फरजंद ने डॉ.बीडी शर्मा से मिलकर एक फर्जी मेडिकल बनवा दिया। पुलिस ने मेडिकल के आधार पर महिला के ससुरालियों पर कार्रवाई की। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मुकदमा तीन जनवरी को दर्ज हुआ था। पुलिस ने फर्जी मेडिकल मामले में दलाल फरजंद को गिरफ्तार कर लिया
है। थाना जनकपुरी पुलिस ने मेडिकल के आधार पर जांच की।

जिला अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस ने सीसीटीवी में पाया कि महिला ठीक हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दलाल फरजंद के साथ दाखिल हो रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फरजंद की जिला अस्पताल में चिकित्सकों से अच्छी सेटिंग है। इस कारण वह चिकित्सकों के साथ मिलकर फर्जी मेडिकल बना दिया करता था। पिछले कई सालों से जिला अस्पताल में फर्जी मेडिकल बनाने का धंधा चल रहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img