Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने की ‘100 दिवसीय यूपी जी सिटीज अभियान’ की शुरुआत

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगरीय व्यवस्था को वैश्विक स्टैण्डर्ड का बनाने के लिए सभी 762 नगरीय निकायों में बेहतर साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, सुन्दरीकरण और मार्गों पर पर्याप्त साइनेज लगाने, हवा की गुणवत्ता में सुधार आदि के लिए ‘100 दिवसीय यूपी जी सिटीज अभियान’ की राज्यव्यापी शुरूआत की। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में नगरीय सुविधाओं को बढ़ाने और शहरों को सुन्दर बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जायेगा। इस अभियान के संबंध में सभी मण्डलायुक्त, जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को कार्यों के संबंध में निर्देशित करते हुए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा शनिवार को जल निगम के ट्राजिट हास्टल संगम में अभियान की शुरूआत करते हुए सभी निकाय एवं डूडा के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में 6 से 7 महीनों में साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण को लेकर काफी अच्छा प्रयास हुआ है। इसे अभी और अच्छा बनाना है, जिससे कि प्रदेश की शहरी व्यवस्था और यहां की जीवन शैली वैश्विक स्तर की हो सके। सभी निकाय स्वानतः सुखाय की भावना से कार्य करें और कुछ ऐसा इस अवधि में करें जो कि हमेशा के लिए एक पहचान बन जाये। बहुत दिनों से कोई अधूरे पड़े कार्य को भी पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी दें, जो कार्यों के प्रति लापरवाही बरते उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी करें। सभी निकाय अधिकारियों को इस समय सबसे अच्छा प्रदर्शन करना है जो अभी तक नहीं किया गया उसे करना है।

एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश में फरवरी माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन और जी-20 की बैठकें होनी वाली है, जिसमें देश-विदेश के राष्ट्राध्यक्ष, राजनायिक, शासक, प्रशासक, उद्योगपति एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति हजारों की संख्या में प्रतिभाग करेंगें। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने छोटे-बड़े 762 निकायों में नियमित साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करें। यहां की वायु गुणवत्ता में सुधार हो, इसके प्रयास किये जायें। शहर की सड़कों, गलियों में पर्याप्त साइनेज लगे हों जिसको देखकर लोग बिना किसी से पूछें आसानी से अपने स्थान को पहुंच सकें। विदेशों में बिना किसी से पूछे ही लोग साइनेज के सहारे अपने गन्तव्य तक पहुंच जाते हैं। प्रदेश के सभी धार्मिक, ऐतिहासिक व पर्यटक स्थलों, स्मारकों की नियमित सफाई एवं सुन्दरीकरण का कार्य किया जाए। खाने-पीने के रेस्टोरेन्ट, होटलों, ढॉबों की साफ-सफाई और वहां से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण उचित ढंग से किया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img