Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

मासूम मदरसा छात्र की गला रेत कर की हत्या

  • गांव के ही निकट सरसो के खेत में पड़ा मिला शव, सोमवार शाम से लापता था छात्र
  • एसएसपी व एसपी देहात ने मौके पर पहुंच दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: मदरसे से पढ़ाई करने के बाद घर वापस लौटते समय लापता हुए १३ वर्षीय छात्र का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। मासूम की गला रेत कर हत्या की गई थी। बच्चे का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के एक साथी छात्र को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सांपला बक्काल निवासी मुफ्ती नसीस का १३ वर्षीय पुत्र गांव के ही एक मदरसे में पढ़ाई करता था। रोजाना की तरह सोमवार को भी छात्र घर से पढ़ने के लिए मदरसे गया था। लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं लौटा। चिंतित परिजन मदरसे पहुंचे तो पता चला कि वह तो छुट्टी के बाद वापस चला गया था। जिसके बाद परिजनों ने छात्र को इधर उधर ढूंडना शुरू किया लेकिन देर रात तक भी उसका कुछ पता नहीं लगा। सारी रात परिजन छात्र को तलाशते रहे। लेकिन मंगलवार की सुबह परिजनों के लिए बेहद बड़ा गम लेकर आई। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए छात्र का शव गांव के ही निकट सरसों के एक खेत में पड़ा होने खबर मिली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। यह खबर देखते ही देखते गांव में जंगल की आग की तरह फेल गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ गए।

आनन-फानन में कोतवाल एचएन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्र का शव कब्जे में ले लिया। मासूम का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। शक जाहिर किया जा रहा था कि छात्र की कुकर्म के बाद हत्या की गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डा. विपिन ताड़ा व एसपी देहात सूरज रॉय भी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम की मदद से घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। जिसके बाद मासूम छात्र का शव पीएम के लिए भेज दिया गया।

सीसीटीवी कैमरे छान रही पुलिस ने एक साथी छात्र को लिया हिरासत में

देवबंद: पुलिस की कई टीम घटना का खुलासा करने के लिए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक कर रही है। बताया जा रहा है कि एक कैमरे में मृतक छात्र जकवान अपने एक साथी छात्र के साथ जाता हुआ नजर आया है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक १५ वर्षीय मदरसा छात्र को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा भी पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर घटना की परतें खोलने में जुटी हुई है।

मृतक मदरसा छात्र का गला रेत कर हत्या की गई है। एक संदिग्ध समेत कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img