Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

पीसीबी पर मंडराया बड़ा खतरा, एशियाई क्रिकेट परिषद लेगा कड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को बीसीसीआई के सचिव जय शाह और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन के बीच बहरीन में हुई है। इस बैठक में एशिया कप वनडे टूर्नामेंट के वैकल्पिक जगह को लेकर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि एशियाई क्रिकेट परिषद अगले माह तक कड़ा फैसला होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में नहीं होगा बल्कि वैकल्पिक स्थान यूएई या श्रीलंका में हो सकता है।

बता दें कि इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई थी, लेकिन एसीसी के चेयरमैन जय शाह ने अक्तूबर में कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन स्थलों दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजन हो सकता है लेकिन फिलहाल फैसले को स्थगित रखा गया है। पाकिस्तान से बाहर कराने के पीछे एक तर्क यह भी है कि वहां डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया बहुत तेज गिर रहा है। ऐसे में एसीसी को वहां इस टूर्नामेंट के आयोजन में काफी खर्च करना होगा।

पीसीबी के चेयरमैन की मांग पर हुई बैठक

बैठक में एशियाई क्रिकेट परिषद के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया था। एसीसी के घोषित कार्यक्रम में खुद को मेजबान के रूप में न दर्शाए जाने पर पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी की मांग पर यह बैठक बुलाई गई थी।

कतर ने जताई थी मेजबानी की इच्छा

एसीसी अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पहले कहा था कि 2023 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान में नहीं होगी और यह तटस्थ स्थान पर खेला जाएगा। पिछले साल एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था और लगातार दूसरी बार एशिया कप का आयोजन यहीं हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कतर ने भी इस टूर्नामेंट के आयोजन में रुचि दिखाई है। यह देश पहले कुछ क्रिकेट टूर्नामेंट और फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग की मेजबानी कर चुका है। हालांकि, कतर को मेजबानी मिलने की संभावना कम है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img