जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी फिटनेस और बोल्डनेस के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं। उन बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक हैं जो कि फिल्मों और अभिनय के साथ-साथ अपनी तस्वीरों को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहती हैं। एक बार फिर से मौनी रॉय अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं और उनकी तस्वीरें सामने आकर धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं।

दरअसल मौनी रॉय ने ग्रे ब्रालेट में तस्वीरें पोस्ट की हैं और उनको देखने के बाद फैंस की नींदें उड़ गई हैं। अभिनेत्री ने इसके अलावा एक ट्रांसपैरेंट कपड़े के साथ अपने लुक को पूरा किया है और काफी हॉट लग रहीं हैं।
लोग उनके लुक्स के साथ साथ उनके किलर फिगर की भी तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री ने ये तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है, ”केवल दिल से ही कोई ठीक से देख सकता है, जो आवश्यक है वह आंखों के लिए अदृश्य है…।”

मौनी रॉय की इस तस्वीर पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनको ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ”इतना एडिट किया है कि नाभि भी साइड में आके रुक गई है।” इसके अलावा एक ने लिखा है, ”ऐसी तस्वीरें पोस्ट करके साबित क्या करना चाहती हो।” एक यूजर ने लिखा, ”जरूरत से ज्यादा फैट घटाने से शरीर के लिहाज से बूढ़ा हो गया है।” हालांकि मौनी रॉय ने किसी तरह का कोई रिएक्शन इन लोगों के कमेंट्स पर नहीं दिया है।

