- छात्राओं ने भ्रमण कर वैकल्पिक विवाद का किया अध्ययन
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: विवेक कॉलेज आफ लॉ बिजनौर के छात्र/छात्राओं ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का भ्रमण कर वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली के अन्तर्गत विवादों को समझौते के आधार पर निर्णीत होने का विस्तार से अध्ययन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव अनिल राणा ने एडीजीसी आन्नद जंघाला, प्रमोद शर्मा एवं मुकुल राठौर को राष्ट्रीय लोक अदालत के भ्रमण के लिए निर्देशित किया।
सभी छात्र/छात्राओंं ने एडीजीसी के निर्देशन मे एफटीसी प्रथम, सिविल कोर्ट, स्पेशल कोर्ट आदि का भ्रमण किया तथा विभिन्न कानूनी पहलूओ को समझा।

