Tuesday, July 7, 2026
- Advertisement -

महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन की अटकी हुई थी सांसें

  • सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी चाक-चौबंद, खुफिया विभाग भी रहा अलर्ट

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर जीआईसी मैदान में आयोजित हुई महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन की सांसें अटकी हुई थी। इस महापंचायत को शान्तिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी लगातार अधिकारियों के सम्पर्क में थे और उन्हें दिशा निर्देश दे रहे थे। किसान नेताओं से भी लगातार वार्ता की जा रही थी। जिन समस्याओं को लेकर किसान आंदोलनरत थे,उन समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाया गया था। सभी चीनी मिलों को सख्त निर्देश थे कि किसानों का बकाया भुगतान तुरन्त करायें।

दस साल पुराने ट्रैक्टर, किसानों का बकाया भुगतान, फर्जी मुकदमें, ट्यूबवैलों पर बिजली मीटर लगाने समेत किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। किसान महापंचायत में भारी भीड़ आने का अंदेशा पुलिस प्रशासन को था, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की सांसें अटकी हुई थी। इस महापंचायत में आई भीड़ को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि भीड़ यदि बेकाबू हो गई तो बड़ा बवाल हो सकता है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन ने जहां सरकूलर रोड व आर्य समाज रोड के स्कूलों की छुट्टी करा दी थी, वहीं दुकानदारों से भी आह्वान किया था कि वह अपनी दुकानों को बंद रखें। महापंचायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतेजाम किया था और योजनाबद्ध तरीके से सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी थी। एसएसपी संजीव सुमन जीआईसी मैदान पहुंचे और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिये।

बता दें कि महापंचायत के मद्देनजर एसएससी संजीव सुमन ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि किसान महापंचायत के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की ओर से किसानों से अभद्र व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि शहर में आने वाले किसानों के साथ सही से पेश आएं। आशंका है कि किसान महापंचायत की आड़ में कुछ अराजकतत्व माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

खुफिया विभाग भी रहा अलर्ट

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कसते हुए पूरी तैयारी की थी। जगह-जगह एलआईयू के कर्मचारी लोगों से अलग-अलग फीड बैक लेते देखे गए । सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस बल के अलावा पेरामिलट्री फोर्स को भी लगाया गया था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पैदल गश्त करते रहे। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से पूर्व महावीर चौक को भारी पुलिस बल ने घेरा लिया, इसके अलावा शहर के मीनाक्षी चौक, शिव चौक, हनुमान चौक, सुजडू चुंगी, अलमासपुर, रूडकी चुंगी आदि स्थानों पर भी भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

जीआईसी मैदान में चल रहा भण्डारा

किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए पहुंचे किसानों के लिए जीआईसी मैदान में ही भण्डारे की व्यवस्था की गयी थी, जितने भी किसान वहां पहुंच रहे थे, उनके लिए फ्री खाना व पानी की व्यवस्था थी। भण्डारे में सुबह से लेकर शाम तक खाना चलता रहा और किसान वहां खाना खाते रहे। इसके अलावा पुलिसकर्मी भी इस भण्डारे में खाना खाते नजर आये।

यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

किसान महापंचायत के दौरान शहर में आने वाले लोगों को जाम में फंसना न पड़े, इसलिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। एडवाइजरी भी जारी की गई है। एसपी यातायात कुलदीप सिंह के अनुसार मेरठ, बुढ़ाना और शामली के लिए वाहनों को वहलना चौक से होकर जाना पड़ेगा। वहीं बिजनौर, जानसठ एवं मीरापुर को जाने के लिए जानसठ पुल बाईपास के नीचे से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। भोपा की ओर जाने वाले भोपा पुल बाईपास के नीचे से होकर एवं सहारनपुर में हरिद्वार जाने के लिए रामपुर किराए से होते हुए बसों का संचालन किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह...

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 44 उपनिरीक्षकों के तबादले

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जनपद पुलिस में कानून-व्यवस्था को और...

Meerut News: टायर फटने से ब्रेजा कार पलटी, तीन युवकों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | दौराला: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सकौती ओवरब्रिज से...
spot_imgspot_img