Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

उद्यमियों ने सुना ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन पर राष्ट्रपति का वर्चुअल सम्बोधन

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस) 2023 का आयोजन कर रही है। समिट के समापन सत्र का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों एवं निवेशकों ने सुना, इस दौरान सभी ने राष्ट्रपति का संबोधन सुना। इस दौरान जिलाधिकारी बलरामपुर, डॉ० महेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्या, उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पाण्डेय एवं अन्य उद्यमी, अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

इस मौके पर जनपद में निवेश करने वाले भावी निवेशकों डीएम डॉ महेंद्र कुमार द्वारा सांकेतिक रूप से MOU प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं इन्वेस्ट यू०पी० द्वारा उपलब्ध करायी पॉलिसी कम्पेन्डियम व डेस्टिनेशन यू०पी० की प्रतियों निवेशकों को वितरित की गयी।

57 2

डीसी उद्योग राजेश कुमार पांडे ने बताया की एम०एस०एम०ई विभाग द्वारा जनपद बलरामपुर में रू 750 करोड़ निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । यह हर्ष का विषय है कि जनपद बलरामपुर में निवेश लक्ष्य से ऊपर निवेश कराने में सफलता प्राप्त कर ली गयी है। जनपद में आज दिनांक 12.02.2023 तक कुल 156 निवेशकों द्वारा 1195.10 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दाखिल किये गये है।

इसी के साथ उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार परक योजनाओं एवं एम०एस०एम०ई० हेतु वार्षिक क्रेडिट प्लान के क्रियान्वयन से लगभग रू0 500 करोड़ के निवेश की सम्भावना है। उन्होंने कहा की उद्यमियों को कानून व्यवस्था से लेकर उद्योगों को मिलने वाली NOC तक दिलाने हेतु पूर्ण सहयोग व सुरक्षा मुहैया कराया जाएगा ।

जनपद के निवेशकों में विवेकानन्द जी ने बायोगैस का उत्पादन करने में रू0 100 करोड़ का निवेश, चन्द्र गुप्त मौर्या ने रू0 50 करोड़ के निवेश से ऑटोमेटिक आटा मिल, शंशाक केशरवानी ने रू0 31 करोड़ का निवेश राइस मिल में मंजूर अहमद जी ने रू० 7 करोड़ के निवेश साथ डिटर्जेंट पाउडर व सोप, शरद प्रताप सिंह ने नर्सिंग कॉलेज हेतु रू 10 करोड़ तथा ऋषि देव आर्या ने रिसॉट हेतु रू0 5.00 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दाखिल किये है। जनपद में निवेश होने से आर्थिक सुदृढ़ता आयेगी व जनपद के आम लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे जनपद बलरामपुर की तस्वीर भी बदलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img