Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

वाहन चलाते समय रखे यातायात के नियमों का ख्याल

  • एसपी ने हरी झंडी दिखाकर की जागरुकता रैली रवाना

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने कहा वाहन चलाते समय सदैव यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। जिससे हमारी ही नहीं बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की भी जान बचाई जा सकती है। पुलिस अधीक्षक ने यातायात माह में चलने वाले सभी कार्यक्रमों सफल बनाए जाने का आह्वान किया।

रविवार को नवीन मंडी स्थित अस्थाई पुलिस लाइन से यातायात माह का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने लोगों को यातायात के प्रति जागरुक करने के लिए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहन चालक हमेशा वाहन के कागजात अपने साथ रखें। ट्रेफिक संकेतों का पालन करें।

शहर में नो एंट्री क्षेत्र में भारी वाहन न ले जाए। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। गाडी चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करे। तेज गति से गाडी न चलाये। गाडी चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करे और निर्धारित सीट से ज्यादा सवारी न बैठाए। वाहन चलाते समय नशीली वस्तुओं का सेवन न करे। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे वाहन न चलाये। रेलवे क्रोसिंग बंद होने पर लाईन में खडे रहे एवं खडे वाहनों को ओवरटेक न करे।

एसपी ने कहा कि यातायत के प्रति नवंबर माह में ही नहीं बल्कि पूरे वर्ष लोगों को जागरुक किया जाए, ताकि होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

इस मौके पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी प्रदीप कुमार, एआरटीओ मुंशीलाल, यातायात प्रभारी भंवर सिंह, कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, प्रधानाचार्य एसके आर्य, कुंदन सिंह, अंकित गोयल, अनुज गर्ग, सूर्यवीर सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img