Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

इंजीनियरिंग कॉलेज की एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर से छेड़छाड़

  • तीन चपरासियों ने कमरे में खींचकर की हरकत, पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर से छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि जब एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर इंजीनियरिंग कॉलेज में निरीक्षण कर रही थी तभी बायोटेक विभाग की बिल्डिंग में उनसे छेड़छाड़ की गई। इस मामले में कॉलेज के तीन चपरासियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मुजफ्फरनगर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जब कालेज में निरीक्षण को निकली और बायोटेक बिल्डिंग के समीप पहुंची तो कॉलेज के चपरासी जोगेंद्र और प्रदीप सैनी तथा संदीप सैनी ने उन्हें एक कमरे में खींच लिया। उसके बाद कमरे में बंद करके उनके साथ छेड़छाड़ की। कॉलेज के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। जिसके बाद पीड़िता ने नई मंडी कोतवाली में कॉलेज के तीन चपरासियों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र रावत का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। उसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img