Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोला। नेता सदन ने नेता विरोधीदल अखिलेश यादव को उनके खेल पर दिए गए बयान पर उनके समय की याद दिलाते हुए कहा कि इनके समय में बहुत खेल होते थे।

लैपटॉप घोटाले का खेल, खाद्यान्न घोटाले का खेल, गोमती रिवर फ्रंट का खेल। कैग की रिपोर्ट अभी आई है उन्होंने इनके कार्यकाल का 97 हजार करोड़ के घोटाले का उल्लेख किया है। भर्ती घोटाले का खेल भी प्रदेश में हुआ है। भर्तियों में जमकर भ्रष्टाचार और प्रतिभा के साथ छल, ये भी खेल होता था और मुजफ्फरनगर के दंगे, मथुरा में रामवृक्ष कांड का खेल, पत्रकार को जिंदा जलाने का खेल समेत बुंदेलखंड क्राइसिस, भू माफिया के खेल चल रहे थे।

यही नहीं आतंकियों पर मुकदमे वापस लेने का भी खेल चल रहा था। ये खेल कहां तक लेकर जाएंगे ये लोग। मुझे ऐसा कुछ नहीं खेलना। मैं एक सामान्य व्यक्ति हूं। हर एक के साथ सद्भावना के साथ पेश आता हूं। सम्मानजनक व्यवहार करता हूं। सबका साथ और सबके विकास की बात करता हूं। सीएम योगी ने अखिलेश पर चुटीले अंदाज में प्रहार करते हुए कहा कि यहां पर नेता विरोधी दल के मुख से एक नई चर्चा सुनने को मिली खेल के बारे में। वो कह रहे थे कि आप अकेले मैच क्यों देख रहे हैं। भाई मैं तो अकेला ही हूं, अकेले ही आया हूं और अकेले ही जाना है।

शिवपाल व आजम खान के बयानों का किया उल्लेख

सीएम योगी ने शिवपाल यादव और आजम खान के बयानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तब शिवपाल जी ने बड़ी अच्छी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि हमेशा अच्छी नीयत से खेलना चाहिए। मेरे पास भी खेल का सर्टिफिकेट है और मैं आज भी खेल रहा हूं। हालांकि मंजिल तक पहुंचने के लिए दांव-पेंच भी आने चाहिए। सीएम ने शिवपाल यादव की ओर देखते हुए कहा कि मैं जब भी आपको देखता हूं तो मुझे महाभारत का दृश्य याद आता है।

आप जैसा अनुभवी व्यक्ति हर बार छला जाता है। बार-बार अपमानित होते हैं। आपके अनुभव, संघर्षों का लाभ समाजवादी पार्टी नहीं लेती है। हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन शिवपाल जी को भी अपना स्वाभिमान बनाए रखना चाहिए।वहीं सीएम योगी ने आजम खान का नाम लिए बिना कहा कि इनके एक और चाचा जान थे, उनका बयान भी आया।

रामचरितमानस का किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ सदन में रामचरितमानस के अनेक उदाहरण के जरिए अपने आध्यात्मिक पहलुओं को उजागर किया और समृद्धशाली यूपी पर गौरव की अनुभूति भी कराई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयानों व उदाहरणों से समाजवादी पार्टी पर खूब प्रहार किया। सीएम ने साफ कहा कि शूद्र का आशय जाति से नहीं, श्रमिक वर्ग है।

संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर भी कह चुके हैं कि दलित समाज को शूद्र न बोलो। सीएम ने रामचरित मानस के सुंदरकांड की चौपाई सुनाई…. बोले-कि यह प्रसंग तब आता है, जब भगवान राम लंका जाने के लिए समुद्र से तीन दिन तक रास्ता मांगते हैं, तब बोलते हैं.. भय बिन होय न प्रीत.. लक्ष्मण जी प्रभु श्रीराम को धनुषबाण देते हैं।

सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क और महिला बीट गठित

सीएम ने कहा कि सदन में मातृ शक्ति की बात हो रही थी। नेता विरोधी दल कह रहे थे कि कहां पर महिला हेल्प डेस्क बना है। प्रदेश के सभी 1537 थानों में और जीआरपी के थानों को मिलाएंगे 1584 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना हो चुकी है। प्रत्येक जनपद में एक अतिरिक्त महिला थाने के साथ-साथ अतिरिक्त महिला परामर्श चौकी की स्थापना हो चुकी है। प्रदेश के सभी 1537 थानों में 10417 महिला बीट गठित की गई हैं और प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में जहां पर ग्राम सचिवालय का निर्माण हो चुका है वहां एक मिशन शक्ति कक्ष का भी निर्माण किया जा चुका है। 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कार्मिकों की संख्या मात्र 13 हजार थी, आज ये संख्या 32 हजार से अधिक है।

महिला और बाल अपराधों में प्रभावी अभियोजन के फलस्वरूप अब तक 35 अपराधियों को मृत्यु दंड की सजा, 1200 से अधिक अपराधियों को 10 वर्ष से अधिक की सजा, 1445 से अधिक को व्यापक अर्थदंड, 1325 को आजीवन कारावास और 3420 से अधिक लोगों को 10 वर्ष से कम की सजा अब तक दी जा चुकी है। महिला अपराधों में लिप्त 5 हजार से अधिक अपराधियों को जिला बदर व अन्य प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के अंदर पॉक्सो और महिला संबंधी अपराध में ई प्रॉसीक्यूशन में पूरे देश के अंदर उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है।

योजनाओं को लागू करने में यूपी है नंबर वन

सदन में विपक्ष के नकारात्मक रवैये के जवाब में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश योजनाओं को लागू करने में नंबर वन है। सीएम योगी ने कहा कि गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश नंबर वन पर है। उज्ज्वला योजना के कनेक्शन देने में देश में उत्तर प्रदेश नंबर वन पर है। योजना के तहत प्रदेश में अब तक 1.74 करोड़ परिवारों को फ्री में रसोई गैस का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे में नंबर एक पर है। प्रदेश के श्रमिकों व स्ट्रीट वेंडर्स को भरण पोषण भत्ता देने में नंबर एक पर हैं। अटल पेंशन योजना का लाभ देने में प्रदेश नंबर वन पर है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में उत्तर प्रदेश नंबर-1 पर है। एमएसएमई के 96 लाख यूनिट्स उत्तर प्रदेश में हैं। यह उत्तर प्रदेश के औद्योगिक आधारशिला है, इसमें भी उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है। कृषि निवेश पर किसानों को देय अनुदान में डीबीटी के माध्यम से भुगतान करने वाला उत्तर प्रदेश नंबर 1 राज्य है।

उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने वाला राज्य है और ‘एक जनपद, एक मेडिकल कॉलेज’ के निर्माण की ओर अग्रसर हुआ है। खाद्यान्न उत्पादन में आज उत्तर प्रदेश नंबर 1 पर है। उत्तर प्रदेश प्रकृति और परमात्मा की अपार कृपा का राज्य है। हर गरीब के घर में शौंचालय उपलब्ध करवाने में भी उत्तर प्रदेश नंबर 1 है। मानव-वन्य जीव संघर्ष को आपदा घोषित करने वाला देश का पहला राज्य उत्तर प्रदेश है। कौशल विकास नीति को लागू करने वाला पहला राज्य है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img