जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज मंगलवार को बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश होगा। मिली जानकारी के अनुसार, इस बार वित्त मंत्री विजय चौधरी बजट पेश करेंगे। इस बार के बजट में सरकार का फोकस रोजगार पर रहने की संभावना है। अगले साल यानी 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी महागठबंधन की सरकार कई लोक लुभावन घोषणाएं कर सकती है।

