Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

ऐसे छापता था नकली नोट, पुलिस भी देखकर रह गयी हैरान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि एक युवक अपने घर में यूट्यूब की मदद से नकली नोट छाप रहा है। खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। खुफिया विभाग की रिर्पोट के अनुसार पुलिस ने छापा मार कर युवक को दबोच लिया।

बता दें कि यह मामला महाराष्ट्र के जलगांव जिले के कुसुम्बा गांव का है। खुफिया सुत्रों से जानकारी मिलने पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के घर पर छापा मारा और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसपी एम राजकुमार ने बताया कि आरोपी डेढ़ लाख रुपए की कीमत के नकली नोट छापकर उन्हें अन्य लोगों को उन्हें 50 हजार रुपए में बेच देता था। जलगांव के आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापना सीखा। पुलिस को शक है कि इस मामले में कुछ और लोग भी मिले हो सकते हैं। पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 9 मार्च को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 489-ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच की जा रही है।

आरोपी ने पुछताछ के दौरान बताया कि छोटी राशि के नोट छापता था ताकि किसी को शक ना हो। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से एक लाख साठ हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी प्रिंटर, स्कैनर की मदद से सौ, दो सौ और पांच सौ के नोट छापता था। आरोपी की पहचान राजेंद्र आढाव के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से कुली था। पिछले साल नवंबर में भी पुलिस ने एक आरोपी को नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img