Home National News भारतीय नौसेना ने किया मिसाइल एमआरएसएएम का सफल परीक्षण

भारतीय नौसेना ने किया मिसाइल एमआरएसएएम का सफल परीक्षण

0
भारतीय नौसेना ने किया मिसाइल एमआरएसएएम का सफल परीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को भारतीय नौसेना ने आईएनएस विशाखापत्तनम से मीडियम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल एमआरएसएएम (मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल)का सफल परीक्षण किया। जिससे एंटी शिप मिसाइलों को संलग्न करने की क्षमता का सत्यापन हुआ। डीआरडीओ और आईएआई द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एमआरएसएएम और बीडीएल में उत्पादित भारतीय नौसेना की आत्मनिर्भर भारत के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।