Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

होली पर याद आए मुलायम, यादव कुनबे ने ऐसे मनाया रंगोत्सव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को यूपी के सैफई में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। इस बार होली में मुलायम सिंह यादव को याद कर यादव परिवार ने नमन किया।

56 2

सैफई में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, कार्तिकेय यादव समेत परिवार के सभी सदस्यों ने सैफई आवास पर बनाए गए पंडाल में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ
रंगोत्सव मनाया।

55 2

करीब 3 घंटे तक चले होली मिलन समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कविता पाठ करके मुलायम सिंह यादव को याद किया गया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रामगोपाल यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सैफई महोत्सव ग्राउंड पर बने मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया कि- यह होली बिना रंगों की है। आदरणीय नेताजी के बिना सैफई की होली की कल्पना करना मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी पर पूज्य नेताजी के स्नेह, आशीर्वाद और विचारों के विविध रंग बरसते रहें। नेताजी हमारी स्मृतियों में सदैव अमर रहें।

इससे पहले, मंगलवार रात अखिलेश यादव ने नेताजी की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर ट्विटर पर लिखा था कि- अबकी इन फूलों के रंग कहां इतने गहरे लगते हैं, इस बार तो मेले के झूले भी ठहरे-ठहरे लगते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img