Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

मेरठ पुलिस के दावे फेल!, शब-ए-बरात पर जमकर हुई स्टंटबाजी!

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिले की पुलिस ने त्योहारों पर बड़े बड़े दावे किए थे, मगर रात्रि में ही पुलिस के दावों की हवा निकलती देखी गई और पुलिस तमाशबीन बनकर रह गई। जबकि एडीजी और आईजी ने सख्त निर्देश दिए थे कि स्टंटबाजों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ऐसा उम्मीद महकमें को भी नहीं रहा होगा कि पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश का इतना बुरा हाल होगा।

बता दें कि होली और शब ए बरात के मौके पर मेरठ पुलिस ने खूब सख्ती मार्च करके दिखाई थी। लेकिन, शहर में देर रात्रि को करीब 12 बजे स्टंटबाजों ने पुलिस की सख्ती की ​हवा निकाल कर रख दी और जमकर स्टंटबाजी किए। यहां पुलिस के सारे दावे फेल साबित हुए।

यहां फेल हुए पुलिस दावे

दिल्ली रोड, आबूलेन, वेस्ट एंड रोड, बेगमपुल और गढ़ रोड पर खूब स्टंटबाजी हुई। हापुड़ अड्डे चौराहे पर तो पुलिस के सामने भी स्टंटबाजी हुई। पुलिस के सामने ट्रिपलिंग करते हुए भी युवक दिखाई दिए। एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों का पुलिस ने चालान नहीं किया। पुलिस ने केवल एक को उतार दिया और बाकी को जाने दिया।

दरअसल, हर साल शब-ए-बरात पर स्टंटबाजी होत है लेकिन इस साल स्टंटबाजों पर नकेल कसने के लिए एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार ने थानेदारों और सीओ के साथ बैठक कर निर्देश दिए थे कि जो भी स्टंटबाजी करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हालांकि अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने स्टंटबाजों के विरूद्ध कई दिनों से अभियान भी चला रखा था।

क्या बोले अधिकारी…

हां, कुछ स्टंटबाजों के विरूद्ध वाहन सीज कर चालान की भी कार्रवाई हुई है। आज होली पर जो भी स्टंटबाजी करेगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।                                   -पीयूष सिंह, एसपी सिटी, मेरठ

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img