Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

गोवंश की व्यवस्था कराने को विधायक के समक्ष रखा प्रस्ताव

  • सरूरपुर कलां गांव में समिति की बैठक में वार्षिक आय व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: सरुरपुर कलां गांव में बुधवार को किसान सेवा सहकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पहुंचे बड़ौत विधायक केपी मलिक के समक्ष ग्रामीणों ने गोवंश की व्यवस्था कराने व गोशाला की दीवार ऊंची कराने का प्रस्ताव रखा। वहीं समिति की वार्षिक आय व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

सरुरपुर कलां गांव में बुधवार को किसान सेवा सहकारी समिति की बैठक में समिति के प्रबंधक निदेशक सुदर्शन गुप्ता ने वर्ष 2019-20 की समिति की लाभ व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया व समिति के लाभांश का आठ प्रतिशत समिति के सदस्यों का वितरण करने की घोषणा की।

बैठक में किसानों का कहना था कि गांव की गौशाला में गोवंश की दुर्दशा हो रही है। बाउंड्री छोटी होने के कारण गौशाला के पशु रात्रि में किसानों की फसलों को बर्बाद करते है। किसान रात-रात भर पहरा देकर फसलों की रखवाली करने के लिए विवश है।

51 2

 

उन्होंने किसानों की समस्या का समाधान कराने के लिए गौशाला की बाउंड्री कराने की मांग की। विधायक केपी मलिक ने किसानों को शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में उपसभापति प्रमोद कुमार, राधाकृष्ण भारद्वाज, रामबीर सिंह, संजीव कुमार बालियान, संजय कुमार, हरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह मलिक, प्रगतिशील किसान सुभाष नैन, कृष्णपाल, हरेंद्र राजीव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img