Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

सेहत के लिए जरूरी कुछ खाद्य पदार्थ

Sehat 2


स्वस्थ रहने के लिए यह जरूरी है कि हम क्या खाते हैं, कब खाते हैं और कितना खाते हैं। इसलिए कहा गया है स्वस्थ भोजन ही शरीर को स्वस्थ रख सकता है। नियत समय पर किया भोजन शरीर को लाभ पहुंचाता है, भूख अनुसार खाना भी शरीर को लाभ पहुंचाता है। हमारा स्वास्थ्य इन सब बातों पर निर्भर करता है।

यदि हम स्वस्थ और फिट हैं तो हम बीमारियों से दूर रह सकते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार लेना अति आवश्यक है। वैसे तो प्रतिदिन पौष्टिक आहार लेना ही हितकर है, अगर हम उतना ध्यान पौष्टिकता पर नहीं पाते दे। तो कुछ चीजों को अपने भोजन में जरूर शामिल कर लेना चाहिए।

नींबू का सेवन: नींबू हमारी पाचन प्रणाली को ठीक रखता है और विटामिन सी की भरपूर मात्र होने के कारण हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। प्रात: खाली पेट गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर के विषैले पदार्थ मूत्र के जरिए बाहर निकल जाते हैं और शरीर भी हल्का बना रहता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां और कच्चा सलाद: खीरा, ककड़ी, टमाटर, गाजर, मूली को कच्चे सलाद के रूप में मौसमानुसार प्रतिदिन खाएं। शरीर को पर्याप्त मात्र में रेशा मिलता है, दांत भी सुरक्षित रहते हैं। सलाद शरीर में झाडू का काम करता है। हरी पत्तेदार सब्जियां अपने भोजन में शामिल करें।

इनमें क्लोरोफिल होने के कारण लीवर सुरक्षित रहता है। हरी पत्तेदार सब्जियों का सूप भी लाभदायक होता है। खीरे, गाजर, टमाटर का रस भी शरीर को ताकत देता है। कभी सूप के रूप में तो कभी रस के रूप में इनका सेवन नियमित करते रहें।

फल विटामिन के भंडार: फल विभिन्न विटामिन्स के भंडार होते हैं और कई तरह के एंटी आॅक्सिडेंट्स इनमें होते हैं। हम फलों का रस या फल नियमित लें तो हमारी त्वचा भी चमकदार बनी रहती है और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी जिससे हम बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे।

मेवे: बादाम, अखरोट, खजूर हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं और स्मरण शक्ति बढ़ाते हैं। बादाम हृदय रोगियों के लिए भी अच्छा होता है। इन्हें आप नाश्ते में दूध के साथ ले सकते हैं।

ईसबगोल: ईसबगोल कोलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखता है और शरीर के विषैले तत्वों को मल द्वारा बाहर निकालने में मदद करता है। इसका सेवन दूध पानी व शिकंजी के साथ किया जा सकता है।

लहसुन: लहसुन लिवर को सुरक्षित रखता है। इसका सेवन चटनी,सब्जी के रूप में किया जा सकता है। लहसुन कॉलेस्ट्रोल भी नियंत्रण में रखता है इसलिए यह दिल को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।


janwani address 3

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img