जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज सोमवार को केरल उच्च न्यायालय ने इडुक्की में देवीकुलम निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित विधानसभा चुनाव को रद्द कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार डी कुमार ने एलडीएफ विधायक ए राजा के चुनाव परिणाम को रद्द करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
Kerala HC cancels the assembly election held at Devikulam constituency in Idukki.
This comes on a plea by UDF candidate, D Kumar. He approached the HC demanding cancellation of election result of LDF MLA A Raja. D Kumar said in his petition that Raja is a Christian & doesn't… https://t.co/XL7lEXw7nn pic.twitter.com/ARwpT1MJbG
— ANI (@ANI) March 20, 2023
बता दें कि डी कुमार ने अपनी याचिका में कहा है कि राजा ईसाई हैं और किसी अनुसूचित जाति से संबंध नहीं रखते हैं। कोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए इडुक्की में देवीकुलम निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित विधानसभा चुनाव को रद्द कर दिया है।

