Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

किचन में रखा यह फल सेहत के लिए हैं बहुत फायदेमंद…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। क्या आपको पता हैं नींबू खाने से पेट और हेयरफॉल जैसी समस्या से पाया जा सकता है निजात अगर नहीं तो आज हम बतायंगे कौन कौन सी समस्या हो सकती है दूर… नींबू एक एक ऐसा फल है जो हर किसी की किचन में जरूर मिलेगा, लेकिन ये बहुत काम लोगों को ही पता होगा की यह फल कब्ज, उल्टी, खट्टी डकारें, दाग-मुहांसे और वेट लॉस जैसी समस्या से निजात पाया जा सकता है। नींबू में कई औषधीय गुण होते है। इन गुणों के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी बिमारियों को ख़त्म किया जा सकता है। नींबू कई तरह के दर्द के लिए भी फायदेमंद होता है। दांत दर्द, पेट दर्द, कान दर्द या फिर जोड़ों का दर्द हों। नींबू का रस आपको इन दर्द से राहत दिलाने का काम करता है।

लाभकारी है नींबू

18 11

कब्ज

अगर आपको पेट संबंधी समस्या है तो नींबू का उपयोग आपके लिए फायदेमंद होता है। पाचन संबंधी समस्या या पेट संबंधी अन्य समस्या में नींबू के रस का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा। इसके लिए आपको सुबह खाली पेट 2 ग्लास पानी में एक नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिलाकर पीना है। शाम को भी यह पानी पीएं। इससे आपको कब्ज आदि से राहत मिलेगी।

उल्टी

अगर आपको उल्टी या मितली आ रही हैं तो आधे कप में नींबू का रस, जीरा और इलायची के दाने को पीसकर मिक्स कर लें। दो-दो घंटे बाद इस पानी को पीने से आपको राहत मिलेगी और उल्टी आना बंद हो जाएगी।

खट्टी डकारें

कई बार खाना सही से नहीं पच पाता है। जिसके कारण शरीर में अम्लता बढ़ने लगती है और इसी कारण खट्टी डकारें आना शुरू हो जाती है। खट्टी डकारों से निजात पाने के लिए पानी में नींबू का रस, थोड़ी चीनी और थोड़ा नमक मिलाकर पीने से खट्टी डकारें आना बंद हो जाती हैं।

दाग-मुहांसे

कई बार लोगों की त्वचा पर दाग-धब्बे और मुंहासे आदि निकलने लगते हैं। जिससे लोग परेशान होते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच मलाई में इक चौथाई नींबू का रस मिलाकर इसे रोजाना फेस पर लगाएं। इससे आपकी रंगत साफ होने के साथ ही दाग-धब्बे और मुंहासों से भी राहत मिलेगी। एक महीने नियमित इस प्रक्रिया को अपनाने से आपको फर्क साफ नजर आने लगेगा।

वेट लॉस

वजन कम करने और मोटापा घटाने के लिए नींबू का रस फायदेमंद माना जाता है। इससे आपका तेजी से वेट लॉस होता है। इसके लिए आपको प्रतिदिन सुबह एक गिलास पानी में नींबू के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए। आपको इसका असर जल्द ही नजर आने लगेगा।

हेयरफॉल

अगर आपके भी बाल काफी टूट या झड़ रहे हैं तो नींबू आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। नींबू के इस्तेमाल से बालों का झड़ना रुक जाता है। इसके लिए आपको पके केले में नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को रोजाना बालों की जड़ों में लगाएं। आप चाहें तो इसमें आंवला पाउडर भी मिला सकते हैं। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा। साथ ही आपके बाल काले और उनकी ग्रोथ भी होने लगेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img