Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस का दिल्ली में सत्याग्रह, देशभर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को संसद में अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में जहां दिल्ली में सत्याग्रह शुरू किया है तो वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, बिहार, हरियाणा समेत पूरे देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान देशभर के कांग्रेसी कार्यकर्ता पीएम मोदी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे बेरोजगारों के हित में बात करते हैं। उनके सवालों का जवाब देने के बजाय यह शर्मनाक हरकत की गई।

32 15

दिल्ली में सत्याग्रह की झलकियां

राजघाट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, भाजपा राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है। राहुल गांधी देश और जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं और हम रुकेंगे नहीं। आज हम गांधी स्मारक जा रहे हैं और वहां सत्याग्रह करेंगे।

34 15

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि संसद में मेरे शहीद पिता का अपमान किया गया लेकिन आपको तो कोई भी संसद से नहीं निकालता.. आखिर क्यों?

प्रियंका ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आप के मंत्री भरी संसद में मेरी मां का अपमान करते हैं। आप के एक मंत्री कहते हैं कि राहुल गांधी को पता नहीं है कि उसके पिता कौन हैं। एक बेटा अपने पिता के मरने पर परिवार की पगड़ी पहनता है और परंपरा आगे बढ़ाता है, आपको उसका अपमान करते हैं, लेकिन आप पर कोई मुकदमा नहीं होता ना आपको कोई सजा होती है। आपको कोई संसद से बाहर नहीं निकलता। आपको कोई नहीं कहता कि आप सालों तक चुनाव नहीं लड़ सकते। आप हमारे परिवार का अपमान करते गए।

संसद में मेरे भाई ने मोदी जी को गले लगाया और कहा कि मैं आपसे नफरत नहीं करता हूं। हमारी विचारधारा अलग है लेकिन, हमारी नफरत की विचारधारा नहीं है। क्या यही इस देश की परंपरा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर आप हमें परिवार वादी कहते हैं, तो भगवान राम कौन थे? भगवान राम को वनवास भेजा गया, लेकिन उन्होंने अपने परिवार और धरती के प्रति अपना फर्ज निभाया तो क्या भगवान राम परिवार वादी थे। क्या पांडव परिवारवादी थे जो अपने परिवारों के संस्कार के लिए लड़े? क्या हमें शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए? हम देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सब कुछ करेंगे।

पुलिस ने नहीं दी सत्याग्रह की परमिशन

35 14

कांग्रेस के सत्याग्रह से पहले दिल्ली पुलिस की ओर से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि सत्याग्रह के लिए परमिशन मांगी गई थई, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस ने परमिशन न देने के पीछे धारा-144 लागू होने के साथ ही, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल वजह बताई है। पुलिस की ओऱ से कहा गया है कि हमें अंदेशा था कि यहां लोग एकत्र होंगे, मसलन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी सभी बंदोबस्त किए हैं।

1984 दंगों के आरोपी टाइटलर भी राजघाट पहुंचे

31 15

1984 के दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर कांग्रेस के सत्याग्रह से पहले दिल्ली के राजघाट पहुंचे। जगदीश टाइटलर पर 31 अक्टूबर, 1984 को तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों में भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप लगाया गया था।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा सत्याग्रह

कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी अकेले नहीं हैं और सच्चाई और न्याय की इस लड़ाई में लाखों कांग्रेसी साथ खड़े हैं। इसके लिए सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी राज्य और जिला मुख्यालयों में गांधी प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित करने के लिए कहा गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img